Menu

BETI बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी- Beti Bachao Beti Padhao Yojana Benefits in Hindi

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Yojana)

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पूरे भारत में लड़कियों को शिक्षित बनाने और उन्हें बचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाम से लड़कियों के लिये एक योजना की शुरुआत की। इसका आरंभ हरियाणा के पानीपत में 22 जनवरी 2015, गुरुवार को हुआ। पूरे देश में हरियाणा में लिंगानुपात 775 लड़कियाँ पर 1000 लड़कों का है जो बेटीयों की दयनीय स्थिति को दर्शाता है इसी वजह से इसकी शुरुआत हरियाणा राज्य से हुई। लड़कियों की दशा को सुधारने के लिये पूरे देश के 100 जिलों में इसे प्रभावशाली तरीके से लागू किया गया है, सबसे कम स्त्री-पुरुष अनुपात होने की वजह से हरियाणा के 12 जिलों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, रिवारी, भिवानी, महेन्द्रगण, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, करनाल, यमुना नगर, पानीपत और कैथाल) को चुना गया।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया। 12 वीं योजना में देखभाल और बालिकाओं की सुरक्षा’ ‘ए मल्टी सेक्टर कार्ययोजना के अंतर्गत परिव्यय 100 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। अतिरिक्त संसाधन राष्ट्रीय व राज्य स्तर एवं कार्पोरेट स्तर पर सामाजिक दायित्व के माध्यम से जुटाए जा सकते हैं।

मैं माताओं से पूछना चाहता हूं कि बेटी नहीं पैदा होगी तो बहू कहां से लाओगे हम जो चाहते हैं समाज भी वही चाहता है हम चाहते हैं कि बहु पढ़ी-लिखी मिले बेटियों को पढ़ाने के लिए हम तैयार नहीं होते हैं आखिर यह दोहरापन कब तक चलेगा यदि हम बेटी को पढ़ा नहीं सकते तो शिक्षित बहू की उम्मीद करना भी बेमानी है जिस धरती पर मानवता का संदेश दिया गया हो वहां बेटियों की हत्या बहुत ही दुख देती है।

जन्म के बाद भी लड़कियों को कई तरह के भेदभाव से गुजरना पड़ता है जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खान-पान, अधिकार आदि दूसरी जरुरतें है जो लड़कियों को भी प्राप्त होनी चाहिये। हम कह सकते हैँ कि महिलाओं को सशक्त करने के बजाय अशक्त किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने और जन्म से ही अधिकार देने के लिये सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। महिलाओं के सशक्तिकरण से सभी जगह प्रगति होगी खासतौर से परिवार और समाज में। लड़कियों के लिये मानव की नकारात्मक पूर्वाग्रह को सकारात्मक बदलाव में परिवर्तित करने के लिये ये योजना एक रास्ता है। ये संभव है कि इस योजना से लड़कों और लड़कियों के प्रति भेदभाव खत्म हो जाये तथा कन्या भ्रूण हत्या का अन्त करने में ये मुख्य कड़ी साबित हो। इस योजना की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने चिकित्सक बिरादरी को ये याद दिलाया कि चिकित्सा पेशा लोगों को जीवन देने के लिये बना है ना कि उन्हें खत्म करने के लिये।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि भारत में कन्या भ्रूण हत्या जनसंख्या से जुड़े संकट उत्पन्न कर सकती है वर्ष 1981 में 0 से 6 साल के बच्चों का लिंग अनुपात 962 जून में घटकर 945 तथा 2001 में 9 से 27 अगस्त 2011 और अधिकतर हटकर 914 रह गया इसाई वर्ग में सर्वाधिक चिंताजनक स्थिति हरियाणा 830 पंजाब 846 जम्मू-कश्मीर 800 राजस्थान 888 तथा उत्तराखंड आज 890 रन घटते लिंगानुपात के कारण इन राज्यों में अविवाहित युवकों की संख्या बढ़ रही है।

 

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रकार से केयर किया गया है :-

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आंगनवाड़ी केंद्र।
  • स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भावस्था के पंजीकरण को पद स्थापित करना भागीदारों को प्रशिक्षित करना समुदाय के लाभ लामबंदी और संविदा विकरण लैंगिक चैंपियन को शामिल करना अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं एवं संस्थानों को मान्यता और संस्कार देना।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय गर्भधारण पूर्व जन्म पूर्व जांच तकनीकों का निगरानी 9394 अस्पतालों में प्रसव का पंजीकरण पटेल को मजबूत करना निगरानी समिति का गठन किया गया है।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय लड़कियों को का संयोजन के पंजीकरण ड्रॉपआउट दर में कमी लाना विद्यालयों में लड़कियों की आवश्यकता अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना शिक्षा के अधिकार अधिनियम का शक्ति से क्रियांवयन कर्नल लड़कियों के लिए शौचालयों का निर्माण करना।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के फायदे

  • बेटियों की पढ़ाई के लिए इस योजना में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता जब तक लड़की की पढ़ाई पूरी नहीं होती तब तक दी जाती है।
  • लड़कियों की शादी के लिए भी इस योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त की जाती है।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के द्वारा सबसे ज्यादा फायदा लड़कियों कि भ्रूण हत्या को कम करने में आती है।
  • साथ ही लड़के और लड़कियों के बीच का भेदभाव कम करने में अपना योगदान देगा।

सुकन्या समृद्धि योजना – SUKANYA SAMRIDHI YOJANA

बेटी बचाओ  योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना सबसे मुख्य घटक हे जिससे कन्या भ्रूण हत्या और बालिकाओं को फाइनेंसियल मदद मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन करने की आयुसीमा

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक के आयु की सभी भारतीय नागरिकता प्राप्त बालिकाएं देश के किसी भी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा कर योजना का लाभ उठा सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज  

  • बच्ची के जन्म का प्रमाण पत्र ।
  • माँ-बाप या बच्ची की पालन-पोषण करने वाले सदस्य का पहचान पत्र ।
  • माँ-बाप के पते का प्रमाण पत्र ।

सुकन्या समृद्धि खाते से सम्बंधित प्रमुख जानकारी (SUKANYA SAMRIDHI KHATE SE SAMBANDHIT JANKARI)

  • सुकन्या समृद्धि  खाता 1000 रूपए से खुलेगा जो खाते में जमा हो जायेगा।
  • सुकन्या समृद्धि योजना खाते में प्रत्येक महीने 1000 रूपए जमा करना अनिवार्य है तथा प्रत्येक साल में 150000 रूपए से ज्यादा जमा नहीं किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना खाते से 50% धनराशि बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसकी पढ़ाई के लिए निकली जा सकती है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों को मिलने वाले लाभ
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले गए खाते में जमा की गयी राशि बालिका के 21 वर्ष पुरे होने पर निकाला जा सकता है। उससे पहले 18 वर्ष की आयु में उच्च शिक्षा के लिए हीं खाते से धन निकल सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना इस योजना के तहत खोले गए खाते की धनराशि पर सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का टैक्स नही काटा जायेगा।
  • सुकन्या समृद्धि योजना इस योजना के तहत खोले गए बालिकाओं के खाते पर सरकार द्वारा सबसे अधिक ब्याज दिया जाता  है।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना  के अंतर्गत खाता खुलवाने पर सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ का मकसद भ्रूण हत्या करने वाले और लड़कियों को बोझ समझने वाले लोगों के बीच  जागरूकता फ़ैलाना है कि  बालिकाएं बोझ नहीं हैं, सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाकर वे अपनी बेटियों के पढाई और शादी में लगने वाले पैसे के बोझ से राहत पा सकते हैं।

Subject- Beti Bachao Beti Padhao Yojana, Beti Bachao Beti Padhao Yojna ke Labh, Benefits Beti Bachao Beti Padhao Yojana, Beti Bachao Beti Bachao ke Phayede. Beti Padhao Beti Bachao Yojana ki jankari.

Comments

Comments

3 Comments
  1. rahul Reply
    • snkiranyadav Reply
  2. locat mark Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *