Menu

राम नाथ कोविंद परिचय, आयु, जाति, पत्नी, परिवार, जीवनी एवं अन्य जानकारी

राम नाथ कोविंद

जीवन परिचय
वास्तविक नाम राम नाथ कोविंद
व्यवसाय भारतीय राजनेता एवं एडवोकेट
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी झंडा
राजनीतिक यात्रा 1991: भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घटमपुर लोक सभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़े और हार गए। बाद में कानपुर देहात के भोगनीपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और वो भी हार गए।
1994: उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य बने।
2000: उत्तर प्रदेश से दोबारा राज्य सभा के सदस्य बने।
2015: बिहार के राज्यपाल बने।
राम नाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल
2017: एन० डी० ए० द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए नामित किए गए और 20 जून 2017 को बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया।
जुलाई 2017: 25 जुलाई को राम नाथ कोविंद ने भारत के चौदहवें राष्ट्रपति के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)68 कि० ग्रा०
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग सफ़ेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 1 ऑक्टूबर 1945
आयु (2016 के अनुसार)71 वर्ष
जन्मस्थान परौख, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, भारत
राशि तुला
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर परौख, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालय ज्ञात नहीं
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयकानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर
शैक्षिक योग्यता कॉमर्स में स्नातक
एल० एल० बी०
परिवार पिता - मैकू लाल (व्यापारी एवं वैद्य)
माता- कलावती
भाई- 4
बहन- 3
धर्म हिन्दू
जाति अनुसूचित जाति (कोली, एक बुनकर समुदाय)
पता राज भवन, पटना, बिहार - 800022
शौक/अभिरुचियोग करना, पुस्तकें पढ़ना
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा राजनेता अटल बिहारी वाजपाई, नरेंद्र मोदी
पसंदीदा नेता महात्मा गाँधी, बी० आर० अम्बेडकर
प्रेम संबन्ध एवं अन्य
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी सविता कोविंद, अवकाश-प्राप्त सरकारी कर्मचारी (विवाहित, 1974-अब तक)
राम नाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ
विवाह तिथि 30 मई 1974
बच्चे पुत्र- प्रशांत कुमार
पुत्री- स्वाति
धन संबंधित विवरण
आय (बिहार राज्यपाल)1.12 लाख रुपए + अन्य भत्ते
संपत्ति (लगभग)1.41 करोड़ रुपए (2014 के अनुसार)

राम नाथ कोविंद

राम नाथ कोविंद से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या राम नाथ कोविंद धूम्रपान करते हैं ?: नहीं
  • क्या राम नाथ कोविंद मदिरापान करते हैं ?: नहीं
  • राम नाथ कोविंद का जन्म कानपुर देहात के परौख गाँव के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था।
  • जिस गाँव में कोविंद का जन्म हुआ था वह ब्राह्मण एवं ठाकुर बाहुल्य इलाका था जहाँ सिर्फ चार दलित घर थे।
  • कोविंद के पिताजी परौख गाँव के चौधरी थे। वो एक प्रख्यात वैद्य भी थे। उनके पास एक करियाना और वस्त्र की दूकान भी थी।
  • राम नाथ कोविंद बचपन से ही एक होनहार विद्यार्थी थे। कानपुर देहात से अपनी प्राथमिक शिक्षा अर्जित करने के उपरांत वे कानपुर चले गए जहाँ कानपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने कॉमर्स और कानून में स्नातक किया।
  • स्नातक करने के बाद कोविंद दिल्ली चले गए जहाँ वे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। दिल्ली में उनकी मुलाकात जन संघ के नेता हुकुम चंद (उज्जैन वाले) से हुई जिसके बाद उनका रूझान राजनीति की तरफ हो गया।
  • कोविंद ने अपने पेशे की शुरुआत एक वकील के तौर पर की। 1971 में वे दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य बने।
  • 1977  से 1979 तक कोविंद ने दिल्ली उच्च न्यायलय में बतौर एडवोकेट कार्य किया। इसी अवधि के दौरान वे तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सहायक भी रहे।
  • 1978 में वे सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड बने।
  • 1980 से 1993 तक उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बतौर केंद्रीय सरकार के स्थाई अभिवक्ता का कार्य किया।
  • सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाई कोर्ट में उन्होंने 16 साल तक वकालत की। इस अवधि के दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न कमजोर वर्गों के लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाई।
  • एन० डी० ए० सरकार के प्रथम कार्यकाल के दौरान वे केंद्रीय सरकार द्वारा जारी एक आदेश के खिलाफ एस० सी०/एस० टी० कर्मचारी आंदोलन से जुड़े और एस० सी०/एस० टी० कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए गए आदेश को निरस्त कराने में सफल रहे।
  • बतौर संसद सदस्य, कोविंद ने सांसद निधि कोष का पूर्णतयः इस्तेमाल करते हुए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा से जुडी विभिन्न आधारिक संरचनाओं का निर्माण कराया।
  • अपने कार्यकाल के दौरान वे वभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।
  • वे बी० आर० अम्बेडकर विश्विद्यालय, लखनऊ और भारतीय राज्यपाल प्रबंधन संस्थान, कोलकाता के प्रबंधन मंडल के सदस्य भी रहे हैं।
  • अक्टूबर 2002 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने न्यू यॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित किया।
  • कोविंद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं।
  • वे भारतीय जनता पार्टी के “अनुसूचित जाति मोर्चा” और “अखिल भारतीय कोली समाज” के अध्यक्ष भी रहे हैं।
  • 8 अगस्त को वे बिहार के 36 वें राज्यपाल बने।
  • 19 जून 2017 को  एन० डी० ए० द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए नामित किए गए।
  • 25 जुलाई 2017 को राम नाथ कोविंद ने भारत के चौदहवें राष्ट्रपति के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *