Menu

चोटी काटने वाली चुड़ैल का सच हिस्टीरिया की बीमारी

आया सामने चोटी काटने का सच Jane Akhir Sachchaee Kya Hai?: सुलझा चोटी काटने का रहस्य, यूपी के प्रतापगढ़ जिले में चोटी कटने पर पड़ताल में जुटी पुलिस ने राजफाश किया है। प्रतापगढ़ के कुंडा में एक युवती की शनिवार को घरवालों ने ही चोटी काट कर अफवाह फैला दी कि चोटी कटवा ने ऐसा किया है। पर कड़ाई से पूछताछ के बाद पीडिता ने जो सच बताया। तो साफ हो गया कि घटनाओ के पीछे सिर्फ अफवाह है। चोटी का खुलासा करने वाली प्रतापगढ़ पुलिस के कप्तान सगुन गौतम ने बताया कि यह प्लान इनाम की लालच में बना और अंजाम दिया गया। दरअसल प्रतापगढ़ जनपद के बाबागंज ( कुंडा ) के पुरवा गांव में पुष्पा पाल की शनिवार को चोटी कट गई । मीडिया का जमावड़ा हुआ। लोगो की भारी भीड़ जुटी और पुलिस भी पहुंची। अचेत पुष्पा और कटी चोटी देखकर हर किसी ने इस घटना को सच माना। पुलिस भी असमंजस में थी। क्योकि प्रत्यक्ष प्रमाण था। पीड़िता थी, कटी चोटी थी, गवाह थे। घटना के बाद गांव और आस पास के गांवों में दहशत फैल गयी। अभी तक इन घटनाओ को अफवाह कह रही पुलिस के सामने भी कड़ी चुनौती थी। जब छानबीन और पूछताछ शुरू हुई तो पीड़िता व गवाह व लोगों से अलग अलग बातचीत की गयी। सबके बयान अलग थे। जिससे यह समझते देर न लगी कि दाल में कुछ काला है।

खुद ही काटी थी चोटी: खुद ही काटी थी चोटी एसपी सगुन गौतम के अनुसार पुलिस ने मामले में परिजनों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो सारा सच सामने आ गया। वह अपने ही सवालो में उलझ गये। तबीपता चला दाल में सच में कुछ काला था। दरअसल युवती के बाल कटे थे। यह सच था। काटे भी गये, यह भी सच था। लेकिन इसे जानबूझकर काटा गया।

एक लाख की लालच: 1 लाख रुपये के लिए काटी थी चोटी पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार ने कहा था चोटी कटवा लो। फिर सबको बता दो की चोटी कटवा काट ले गया। तीन चार दिन बिल्कुल खामोश रहना । फिर भारत सरकार 1 लाख रुपये तुम्हे इनाम देगी। बस इसी इनाम की लालच में यह पूरा ड्रामा हुआ। घर की महिला ने ही बेटी की चोटी काटी और अफवाह फैला दी। देखते ही देखते सैकड़ो लोग जुट गये और हर तरफ दहशत फैल गई। अब पुलिस उस रिश्तेदार की तलाश कर रही है, कि उसने ऐसा क्यों कहा। एसपी सगुन गौतम ने बताया युवती के रिश्तेदार पंजाब में रहते हैं और वहीं से फोन कर चोटी कटने पर एक लाख इनाम की बात बतायी थी। इसी लालच में घटना हुई।

हिस्टीरिया की बीमारी के कारण कटती हैं चोटियाँ

  • बुधवार को ज्वालापुर के सुभाषनगर और रोशनाबाद गांव में दो महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद एसएसपी की मानें तो उन्होंने स्वयं चोटी काटी है। उन्होंने महिलाओं को हिस्टीरिया की बीमारी होने का दावा किया है।
  • कहा कि हिस्टीरिया बीमारी का कोई निश्चित लक्षण नहीं होता है। एक ही रोगी के शरीर में अलग- अलग समय पर अलग- अलग लक्षण दिखते हैं। माना जा सकता है कि महिला चोटी काटने वाली अफवाह के बारे में सोच रही हो तो स्वयं अपनी चोटी काट लेती हैं और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं होती है।
  • मरीज जिसकी कल्पना करता है बस वही उसे दिखता है। दौरा आने से पहले ही रोगी चीखता चिल्लाता है। उसे लगातार हिचकियां आती है। एसएसपी कार्यालय की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
  • जिसमें हिस्टीरिया बीमारी से ग्रस्त महिलाओं का चेकअप कराने के लिए टीम गठित करने की संस्तुति की है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि महिलाएं संभवत: हिस्टीरिया नामक बीमारी से पीड़ित है। इसके जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।

चोटी कटने के खुले राज ही राज

  • 2 लाख के मुआवजा मिलने के लालच काटी चोटी: गाजियाबाद के मुरादनगर के एक गांव में रविवार को एक महिला ने मुआवजा मिलने के लालच में अपनी चोटी काट ली। महिला को एक रिश्तेदार ने बताया था कि चोटी करने पर सरकार मुआवजा दे रही है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर करने पर महिला ने इस बात को स्वीकार किया है।
  • शनिवार को एक गांव निवासी महिला की अचानक चोटी कट गई। चोटी कटने की सूचना गांव में तेजी फैल गई। महिला के घर पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया।
  • कॉलोनी के अन्य लोगों में भी चोटी कटने का डर व्याप्त हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ को तो उसने चोटी कटने का सच उगल दिया।
  • हिला ने बताया कि उसके ससुर को एक रिश्तेदार ने बताया था कि चोटी कटने पर सरकार दो लाख का मुआवजा दे रही है। इसके बाद ससुर के कहने पर उसने अपनी चोटी काट दी। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि चोटी कटना अफवाह है। इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।
  • पोते ने काट दी दादी की चोटी: दिल्ली से महज 26 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा में चोटी काटने का अजब मामला सामने आया है। यहां पर दयानतपुर में पोते ने अपनी दादी की चोटी इसलिए काट डाली,क्योंकि वह पब्लिसिटी पाना चाहता था। पोते की उम्र महज 11 साल है। वहीं, पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।
  • दयानतपुर में रविवार दोपहर पुष्पा नाम की महिला की चोटी कटने की खबर फैली। आरोप है कि सोते समय अचानक पुष्पा की कोई चोटी काट कर ले गया। जांच के दौरान पुलिस ने महिला पुष्पा ने पुलिस को बता दिया कि उसके जेठ के 11 साल के पोते ने चोटी काटी है।
  • 16 वर्षीय मुस्लिम किशोरी ने खोला राज: एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी निकट के एक मदरसे में दीनयात की तालीम हासिल कर रही है। किशोरी अपने परिजनों से छोटे बाल रखने की जिद कर रही थी।
  • परिजन बाल कटवाने के खिलाफ थे। परिजनों द्वारा किशोरी को हमेशा सिर पर चुन्नी रखने की हिदायत दी जाती थी। लेकिन, किशोरी की तमन्ना थी कि वह छोटी बाल रखकर उन्हें खुले रखे।
  • शहर में चोटी कटने की अफवाह तेजी फैल रही है। अफवाह का लाभ उठाकर किशोरी ने शनिवार को कैंची से अपनी चोटी काट दी। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को बताया कि सिर में दर्द होने के बाद अचानक उसकी चोटी कट गई। परिजनों ने एक मौलवी को बुलाकर किशोरी को झाड़फूंक करवा दिया।
  • मौलवी आगे से परिवार में किसी की भी चोटी नहीं कटने का आश्वासन देकर चला गया। परिजनों ने चोटी कटने को ज्यादा तूल नहीं दिया। जब रविवार को किशोरी मदरसे में पढ़ने के लिए गई तो उसकी सहेलियों ने बाल छोटे कराने के बारे में पूछा।
  • इस दौरान किशोरी ने बाल छोटे कराने की पीछे की पूरी कहानी बयां कर दी। यही बात एक सहेली ने किशोरी के परिजनों को जाकर बता दी।
  • जब परिजनों ने यह पता चला कि उनकी बेटी ने अफवाह का फायदा उठाकर बाल छोटे कराने के लिए अपनी चोटी खुद ही काटी है तो वह गुस्से में लाल हो गए। परिजनों इस संबंध में किशोरी से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। Kaise kati surendra yadav ki choti.

Comments

Comments

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *