
लाल सुरा की धार लपट सी कह न इसे देना ज्वाला,
फेनिल मदिरा है, मत इसको कह देना उर का छाला,
दर्द नशा है इस मदिरा का विगत स्मृतियाँ साकी हैं,
पीड़ा में आनंद जिसे हो, आए मेरी मधुशाला।।१४।
जगती की शीतल हाला सी पथिक, नहीं मेरी हाला,
जगती के ठंडे प्याले सा पथिक, नहीं मेरा प्याला,
ज्वाल सुरा जलते प्याले में दग्ध हृदय की कविता है,
जलने से भयभीत न जो हो, आए मेरी मधुशाला।।१५।
बहती हाला देखी, देखो लपट उठाती अब हाला,
देखो प्याला अब छूते ही होंठ जला देनेवाला,
‘होंठ नहीं, सब देह दहे, पर पीने को दो बूंद मिले’
ऐसे मधु के दीवानों को आज बुलाती मधुशाला।।१६।
हरिवंश राय बच्चन
क्रमसः मधुशाला का आनन्द भाग 5
Peeda me anand jise ho aaye meri madhushala
More from InfoHindi:
सूर्य बने मधु का विक्रेता, सिंधु बने घट, जल, हाला-HR Bachchan मधुशाला भाग 7
सोम सुरा पुरखे पीते थे, हम कहते उसको हाला-HR Bachchan मधुशाला भाग 10
दिन को होली, रात दिवाली, रोज़ मनाती मधुशाला-HR Bachchan मधुशाला भाग 6
योगिराज कर संगत उसकी नटवर नागर कहलाए-HR Bachchan मधुशाला भाग 8
बैर बढ़ाते मस्जिद मन्दिर मेल कराती मधुशाला-HR Bachchan मधुशाला भाग 9
सुन, कलकल़, छलछल़ मधुघट से गिरती प्यालों में हाला-HR Bachchan मधुशाला भाग 3
मदिरालय जाने को घर से चलता है पीनेवला-HR Bachchan मधुशाला भाग 2
पाठकगण हैं पीनेवाले, पुस्तक मेरी मधुशाला-HR Bachchan मधुशाला भाग 1
पंडित, मोमिन, पादिरयों के फंदों को जो काट चुका HR Bachchan मधुशाला भाग 5
एलर्जी लक्षण, कारण, एलर्जी इलाज- Allergy symptoms, causes, treatment
Comments
Comments