Menu

योगी आदित्यनाथ की जीवनी, जाति Yogi Adityanath Caste, Age, Wife, Biography In Hindi

Sponsored
1. योगी आदित्यनाथ की जीवनी, जाति, धर्म एवं राजनीतिक विशेषताएं : उत्तर प्रदेश के युवा मुख्य मंत्री अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ की जीवनी, जाति, जन्म, शिक्षा महंत, कटटर हिन्दू वादी छवि, सन्यासी राजनीतिक सफर एवं विशेषताएं कुछ इस प्रकार से हैं Yogi Adityanath, Age, Wife, Biography Political Journey and More In Hindi :-

2. योगी आदित्यनाथ द्वारा हिन्दू युवा वाहिनी की स्थापना: श्री राम नवमी के पर्व पर अप्रैल माह वर्ष 2002 में योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर महानगर से कुछ राष्ट्रवादी नवयुवकों को संगठित करके हिन्दू युवा वाहिनी की आधारशिला रखी। 9 वर्षों में इसका विस्तार उत्तर प्रदेश के सभी 72 जनपदों की 86 इकाईयों में हुआ है।

3. सन्यासी जीवन: योगी आदित्यनाथ ने 22 वर्ष की अवस्था में सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण कर लिया।

4. योगी आदित्यनाथ का परिवार: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले योगी चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के भाई हैं। उनके एक भाई सेना की गढ़वाल रेजिमेंट में सूबेदार हैं तथा दो भाई कॉलेज में नौकरी करते हैं। योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढवाल के इस गांव से संन्यास और राजनीति का लंबा सफर तय कर चुके हैं।

5. उत्तराखंड में खुसी का जश्न: अजय सिंह विष्ट ने 21 साल की उम्र में ही परिवार छोड़कर गोरखपुर आ गए थे। उनके पिता 24 साल पहले उत्तराखंड के एक गांव से संन्यास की दीक्षा लेने वाले बेटे को मनाने आए थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था, मां मायूस हो गई थी लेकिन बेटे के लिए लगातार दुआएं मांगती रही हैं आज वही संन्यासी बेटा मुख्य मंत्री बन गया है तो समूचे उत्तराखंड में खुसी की लहर है।

6. संस्थापक: योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद होने के साथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं।

7. पीठाधीश्वर: योगी आदित्यनाथ वर्ष 2014 में गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ की मौत के बाद वे यहां के महंत यानी पीठाधीश्वर चुन लिए गए।

8. महन्त अवैद्यनाथ: महन्त अवैद्यनाथ, गोरखनाथ मठ के पूर्व महन्त भी भारतीय जनता पार्टी से 1991 तथा 1996 का लोकसभा चुनाव जीत चुके थे।

9. 26 वर्ष के सांसद योगी आदित्यनाथ: योगी आदित्यनाथ बारहवीं लोक सभा के सबसे युवा सांसद थे, उस समय उनकी उम्र महज 26 वर्ष थी। वे गोरखपुर से लगातार 5 बार से सांसद हैं।

10. योगी से सांसद: योगी आदित्यनाथ सबसे पहले 1998 में गोरखपुर से चुनाव भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता उसके बाद उन्होंने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार 1999, 2004, 2009 व 2014 में गोरखपुर से सांसद चुने गए।

Comments

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *